टीम एबीएन, रांची। 12वीं तीन दिवसीय झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन रांची के होटवार स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज में 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में अभी तक कुमार दुष्यंत सबसे आगे चल रहे हैं। इस स्पर्धा में अभी दूसरे स्थान पर कुमार देवरंजन और तीसरे स्थान पर अनिल कुमार दधीच अपना अपना दबदबा बनाए हुए है। एस टी 23 पुलिस सर्विस स्पर्धा में विभूति प्रसाद सिंह पहले स्थान पर दिलीप गुरंग द्वितीय स्थान और पूरन चंद शाह तृतीय स्थान पर चल रहे है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कल सभी 60 स्पर्धाओं का फाइनल परिणाम आएगा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कल झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो मुख्य अतिथि जबकि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष वी के ढाल होंगे। इसके अलावा समापन समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse