एबीएन सोशल डेस्क। सावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान ‘हर हर शिव शंभु... भजन गाने पर सिंगर फरमानी नाज विवादों में आ गई हैं। फरमानी नाज को देवबंदी उलेमा ने नसीहत देते हुए गाना बंद करने के लिए कहा है। उलेमा ने कहा है कि इस्लाम में किसी भी तरह के गाने की मनाही है। हालांकि फरमानी नाजी और उनकी मां ने उलेमा को जवाब दिया है। क्या बोले उलेमा : उलेमा ने फरमानी नाज के गाने पर कहा है कि इस्लाम में किसी भी तरह का गाना नहीं गाना चाहिए, ये इस्लाम के खिलाफ है इसलिए फरमानी को गाना गाना बंद कर देना चाहिए। इस पर फरमानी और उनकी मां ने जवाब दिया है। फरमानी ने कहा कि वे एक कलाकार हैं, ऐसे में उन्हें हर तरह के गीत गाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हम गाते वक्त ये सोचते कि हम कौन है, किस धर्म से हैं। हम कलाकार हैं, हमारा कोई धर्म नहीं होता। फतवा जारी होने पर मां ने संभाला मोर्चा : फरमानी की मां ने फतवा जारी होने पर कहा कि ये तो उनके दिमाग की बात है, उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। कोई ये नहीं देख रहा है कि किसी तरह वो अपने बच्चे को पाल रही है। वो सिंगर है तो सभी गाने गाएगी ही। फरमानी की मां ने कहा कि वह भजन भी गाती है। कव्वाली भी गाती है। यह बात लोगों को अच्छी नहीं लग रही है, इसलिए बोल रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse