एबीएन सेंट्रल डेस्क। जगदीप धनखड़, पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर भारत के 14वें उप राष्ट्रपति चुने गए हैं। उनकी जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, किसान पुत्र श्री जगदीप धनखड़ जी का भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होना पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है। धनखड़ अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में निरंतर जनता से जुड़े रहे हैं। जमीनी मुद्दों की बारीकी समझ व उनके अनुभव का उच्च सदन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा, मुझे विश्वास है कि उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति के रूप में जगदीप धनखड़ जी संविधान के एक आदर्श संरक्षक सिद्ध होंगे। उन्हें इस जीत पर बधाई देता हूं। साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में ठऊअ सहयोगियों, अन्य दलों व संसद सदस्यों का धनखड़ जी का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। जगदीप धनखड़ के पक्ष में 528 वोट मिले हैं और विपक्षी उम्मीदवार मार्गेट अल्वा को 182 वोट मिले। वहीं 15 वोट खराब थे जिन्हें रद्द कर दिया गया। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 725 वोट पड़े थे। आज, 6 अगस्त को उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। उप राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला एनडीए के जगदीप धनखड़ और विपक्षी दलों की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच था। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल समाप्त होने के एक दिन बाद देश के अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse