टीम एबीएन, चतरा। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश रोंगोन मुखोपाध्याय के चतरा आगमन पर परिसदन चतरा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी ने पुष्प गुच्छ देकर चतरा आगमन के लिए आभार व्यक्त करते हुए माननीय न्यायाधीश का स्वागत किया। जिसके पश्चात उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। मौके पर सिविल कोर्ट से रजिस्ट्रार सदीश उज्वल बेक, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता रामनरायण खलखो, अंचल अधिकारी चतरा सदर भागीरथ महतो, सार्जेंट मेजर विकास कुमार सिंह समेत अन्य संबंधित लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse