एबीएन, स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल हुए योगासन स्पर्धा में झारखंड की ओर से 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसकी सूची मेल के माध्यम से योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड के कार्यालय को प्राप्त हुई। जानकारी देते हुए योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सचिव विपिन कुमार पांडे ने बताया कि यह बेहद ही हर्ष और उत्साह का समय है, जब योगासन खेल को राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। बताते चलें कि यह कार्यक्रम गुजरात में 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगी और इसमें झारखंड की ओर से बालक वर्ग में विकास गोप, रोहित कुमार, अमित कुमार, पवन झा, रवि रंजन एवं बालिका वर्ग में दीपिका लामा दीप कुमार मांझी पूजा नायक हेमा कुमारी सुरभि थापा का नाम शामिल है। इनका चयन नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन के द्वारा गुजरात अहमदाबाद में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के आधार पर हुआ है, जहां झारखंड कि दोनों टीमें आर्टिस्टिक योगा ग्रुप वर्ग में पांचवें स्थान पर रही थी। बच्चों के इस चयन पर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के संरक्षक छवि विरमानी अध्यक्ष संजय सिंह वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी रवि निवार सुधा झा, सपना झा, रानी सिंह, आरती झा, उमेश राम, ललित केजरीवाल एवं तमाम जिला इकाइयों के सदस्यों ने अपनी बधाई दी है और इनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse