एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार की मांग को लेकर छात्रों की राज्यव्यापी भर्ती सुधार यात्रा लगातार जारी है। यात्रा के नौवें दिन आज धनबाद जिले में झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल, बलियापुर से श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके वंशज परिवार को सम्मानित किया गया। वंशज परिवार की ओर से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को विनोद बाबू का सांकेतिक चित्र भेंट किया गया।
इसके बाद लॉ कॉलेज में छात्रों को संबोधित किया गया। तत्पश्चात किसान चौक एवं मेमको मोड़ में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए यात्रा धनबाद जिला के केंद्र बिंदु रणधीर वर्मा चौक पहुंची। स्टेट लाइब्रेरी से पदयात्रा करते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित किया गया।
इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि कोलांचल की धरती आंदोलनों की धरती रही है। विनोद बिहारी महतो के विचारों और उनके बताए रास्ते पर चलते हुए आज भी पढ़ो और लड़ो की आवाज को बुलंद करने की आवश्यकता है। युवाओं को शिक्षित होने के साथ-साथ अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।
वहीं, कामरेड ए.के. राय की विचारधारा से प्रेरणा लेते हुए सांगठनिक रूप से व्यवस्था की खामियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करना होगा। इसके उपरांत देर शाम महोदा मोड़ में विनोद बाबू को माल्यार्पण करते हुए जनसभा को संबोधित किया गया। कार्यक्रम के बाद भर्ती सुधार यात्रा बोकारो जिले के लिए रवाना हुई।
आज की भर्ती सुधार यात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, राजेश प्रसाद, अयूब अली, अमित कुमार, उम्मीद हबिबा, प्रेम नायक, उदय मेहता, खुशबू कुमारी, अजहरुद्दीन आलम, मुदस्सिर नवाज सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse