एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/ धनबाद। कैलूडीह भुइयां बस्ती में सोमवार को जमीन के नीचे छिपे खतरे ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। अचानक तेज आवाज के साथ अनिल भुइयां के आवास में गोफ बनने से एक कमरा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जबकि अन्य कमरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं।
गोफ से गैस निकलने की सूचना के बाद बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। सूचना पर न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के सेफ्टी ऑफिसर उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीओ अरविंद कुमार झा ने बताया कि घटनास्थल वाला इलाका पहले से डेंजर जोन घोषित है।
प्रबंधन की ओर से प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कई बार नोटिस देकर घर खाली करने को कहा गया था। इसके बावजूद लोग वहां रह रहे थे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बस्ती के लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इधर, अखिल भारतीय महादलित के के घर का सामान निकालकर आंगनबाड़ी केंद्र में रखवा दिया गया है। फिलहाल परिवार वहीं शरण लेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse