टीम एबीएन, रांची। नेत्र जांच चिकित्सक डाक्टर जीवक अस्पताल ललगुटवा एवं निरामया अस्पताल कोकर डाक्टर राहुल भंते टीम से मिली रिपोर्ट के अनुसार अवगत कराया गया है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार रांची तथा रामकृष्ण मिशन आश्रम के सहयोग से रविवार 28 जून 2026 को गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा रांची परिसर में आंख जांच उपचार एवं मोतियाबिंद परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।
इस शिविर में तीस (30) से ज्यादा मरीजों का आंख से संबंधित सभी रोगों की नेत्र चिकित्सक द्वारा जांच किया गया था तथा जांच के दौरान छह मरीजों के आंख में मोतियाबिंद होने का लक्षण पाया गया है। इन सभी छह मरीजों का मोतियाबिंद का नि: शुल्क आपरेशन, रांची शहर स्थित डॉ जीवक अस्पताल में कराया जायेगा।
साथ ही मोतियाबिंद के मरीजों को अस्पताल ले जाने तथा ले आने के लिए एम्बुलेंस की भी नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। सभी से निवेदन किया गया कि अपने सम्पर्क के सभी ऐसे जरुरत मंदों तथा विशेष कर जो आर्थिक स्थिति के कारण मोतियाबिंद का आपरेशन तथा अन्य रोग का उपचार नहीं करा पाते हैं, उन तक यह संदेश जरूर पहुंचाने की कृपा करें।
नेत्र परीक्षण हेतु इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में अपने सम्पर्क के परिजन को अगले जुलाई माह के अंतिम रविवार को पुन: शक्तिपीठ सेक्टर टू में उपचार कराने हेतु लाने अथवा भेजने की कृपा करें। अस्पताल से उपस्थित डाक्टर टीम को गायत्री युग साहित्य पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत अभिनन्दन स्वस्तिवाचन मंत्र पाठ कर शक्तिपीठ व्यवस्था टीम द्वारा किया गया। उक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ, सेक्टर-२ धुर्वा रांची जोन कार्यालय, रांची झारखंड के व्यवस्थापक जटाशंकर झा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse