पलामू : मुहर्रम को लेकर हुसैनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

 

  • मुहर्रम को लेकर हुसैनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
  • दिये कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद। मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को हुसैनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई।  बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू  ने की। संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांशु शुक्ला ने सभी समुदाय के लोगों और शांति समिति सदस्यों को आपसी भाईचार और प्रेम सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अफवाह पर ध्यान न देकर इसकी सूचना पुलिस को दें किसी भी स्थिति में कानून को अपने अपने हाथों में लेने का प्रयास न करें। अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा की हुसैनाबाद जो आपसी भाईचारे की परम्परा बना हुआ है, उस भाईचारा को कायम रखना आप दोनों समुदाय के लोगों का दायित्व बनता है।

मौके पर अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा देवी, पूर्व नपं उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, डॉ एजाज आलम, लोकनाथ केशरी, हसनैन जैदी, अमीन खान, पूर्व पार्षद नजीर अहमद, सुहैल आलम, नजिर अहमद, लोकनाथ केशरी, अजय प्रसाद गुप्ता, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, पूर्व मुखिया रामाशंकर चौधरी, वार्ड पार्षद अनवर आलम, अभिमन्यु कुमार, आनंद कुमार, शम्भू कुमार, सरवरी बीबी, सांसद प्रतिनिधि सुबोध कश्यप, सोनू कुमार चंद्रवंशी, तक्की हुसैन रिजवी, सुदेश्वर राम,
बिजली विभाग के सहायक जितेंद्र ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse