रांची जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर एक महत्वपूर्ण  बैठक का आयोजन आज दिनांक 10 मई 2026 को नटराज  योग संस्थान, कचहरी में किया गया। 

बैठक में जिला योगासन स्पोर्ट की आज की बैठक  कार्यकारी  अध्यक्ष पीपी तिवारी की अध्यक्षता में  की गयी। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला से जाने वाले आॅफिशियल्स, टीम मैनेजर एवं कोचों की संख्या एवं उनके चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। 

जिला के चयनित  प्रतिभागी आगे होने वाली प्रतियोगिता जामताड़ा में 5,6,7 जून को सीनियर कैटेगरी की प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिसमें ट्रेडिशनल योगासन, इंडिविजुअल इवेंट शामिल होंगे। 

बैठक के दौरान जिला योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप में हुई कमियों एवं उनके समाधान पर भी गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श किया गया, ताकि आगामी प्रतियोगिताओं का संचालन और बेहतर तरीके से किया जा सके। 

जिला सचिव डॉ एसके घोषाल ने सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। मीडिया कमेटी और सोशल मीडिया के नए सदस्यों  की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई वहीं रांची जिला की अध्यक्ष डॉ संतोषी साहू ने जिला की प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।  

इस बैठक में आर्य प्रहलाद भगत, आम्या अंशु, राहुल रंजन, पूजा सिंह, जगदीश सिंह, डॉ अटल पांडेय कोमल सिंह, मधु शर्मा, प्रदीप साहू, अजय महतो, ऋतिका जोशी, शिवराज, अनिष्का, आरती पांडे एवं बेबी, गंगाधर  उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, प्रतियोगिताओं की गुणवत्ता में सुधार एवं खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करना रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse