टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नियुक्ति गड़बड़ी का मामला फिर सामने आया। लंबे समय बाद झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन हुआ किंतु परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक का मामला सामने आया है। मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो मामले को लेकर जेएसएससी कार्यालय पहुंचा।
मौके पर उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 विज्ञापन संख्या 06/2023 परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया गया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण परीक्षा के ठीक एक दिन पहले 11 अप्रैल 2026 की रात को ही विभिन्न सोशल मीडिया, ह्वाट्सऐप ग्रुप और विभिन्न न्यूज चैनल पर प्रश्न पत्र लीक होने की भारी शिकायतें हैं।
झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के कई होटलों में हजारों अभ्यर्थियों को ठहराने का चर्चा जोरों पर है, तमाड़ थाना में 160 लोगों को हिरासत में लेने का खबर आया है। उक्त घटना से उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता, और ईमानदारी पर गंभीर संदेह उत्पन्न हो गयी है। बारंबार पेपर लीक घटना से झारखंड के मेहनती मेधावी छात्रों का झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से विश्वास टूट रही है।
साथ ही उन्होंने उपरोक्त मांगों पर त्वरित करवाई नहीं करने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी है। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो, रविन्द्र नाथ महतो, योगेश चंद्र भारती, अजीत कुमार, राजेश कुमार उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse