प्राचीन कला केंद्र की वार्षिक परीक्षा आज

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/खूंटी। प्राचीन कला केंद्र की वार्षिक परीक्षा 2025–26 के अंतर्गत प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को Surendrashaa Art Academy, Colored Easel  में सफलतापूर्वक किया गया। इस परीक्षा में नृत्य एवं चित्रकला विषयों के कुल 112 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा बाह्य परीक्षक की उपस्थिति में शांत, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारु बनी रही। केंद्र प्रभारी एवं शिक्षकों के सहयोग ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। अभिभावकों ने भी परीक्षा की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। आयोजकों के अनुसार, परीक्षा का संचालन प्राचीन कला केंद्र के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse