एबीएन कैरियर डेस्क। बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, मेसरा के लालपुर यूनिट के एमबीए (2024-26) बैच के छात्र-छात्राओं ने एक दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट के तहत रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के प्लांट नंबर पांच का भ्रमण किया।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक प्रक्रियाओं तथा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना था। विजिट के दौरान छात्रों ने प्लांट की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और आधुनिक उत्पादन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्हें उद्योग में प्रबंधन के वास्तविक अनुप्रयोग को समझने का अवसर मिला।
इस अवसर पर कंपनी के सीईओ (आपरेशन) शक्तिपद सेनापति तथा एचआर हेड लोधी साहब ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को प्रबंधन की बारीकियों, नेतृत्व कौशल और उद्योग की चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया।
इस इंडस्ट्रियल विजिट में संस्थान के प्राध्यापकगण डॉ. अनीश हैदर, डॉ. सत्राजीत चौधरी, डॉ. मयंक पराशर, डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. वंदना कुमारी एवं मनोज कुमार की सक्रिय उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में छात्रों ने इस अनुभव से अधिकतम लाभ प्राप्त किया।
इस औद्योगिक भ्रमण को सफल बनाने में कोलाबिरा, सरायकेला के समाजसेवी रविंद्र मंडल की उल्लेखनीय भूमिका रही। यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिससे उनके व्यावसायिक कौशल और व्यावहारिक समझ को नयी दिशा मिली।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse