एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला-खरसावां। जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस कर एक व्यक्ति को मार डाला। गांव में अचानक एक हाथी घुस गया, लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान गांव के रहने वाले राधा तंतुबाई (55) उसकी चपेट में आ गये।
घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोग कुछ कर भी नहीं पाये। हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख-पुकार मच गयी। गांव के लोग भी सदमे में हैं। हर कोई इस दर्दनाक घटना से सहमा हुआ है।
घटना के बाद सापारुम गांव और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में जंगली हाथियों का आना लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग खेत जाने से भी डर रहे हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाथियों के बढ़ते खतरे को लेकर पहले से कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों के आतंक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाये जायें। साथ ही निगरानी बढ़ाने और समय पर चेतावनी देने की व्यवस्था की जाये, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse