छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...

 

अंजनी को लाल निरालो रे 

श्री राम नाम मतवाला , है लाल लंगोटे वाला  

दुनियां चले न श्री राम के बिना , हनुमान जी चले न श्री राम के बिना  

अंजनी मां के हुयो लाल, बधाई सारा भक्तां न  

टीम एबीएन, रांची। भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हुए , अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 2 अप्रैल 2026 हनुमान जयंती अत्यंत भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया। हनुमान जयंती का उल्लास लिए भक्तगण प्रात:काल से ही वीर हनुमान के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। प्रात:काल में हनुमान जी को नवीन वस्त्र पहनाकर आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे गुलाब, जूही, बेला, मोगरा, गेंदा व  से मनभावन श्रृंगार किया गया। 

साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवं श्री श्याम प्रभु का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि 8:30 बजे श्री वीर हनुमान के जयकारों के बीच भक्तगण कतारबद्ध होकर वीर बजरंगबली का दर्शन कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे। श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने संगीतमय संकीर्तन प्रारम्भ कर भजनों की अमृत वर्षा की। 

मौके पर वीर बजरंगबली को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 11:30 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, विकास पाडिया, ज्ञानप्रकाश बगला, नितेश लखोटिया, अजय साबू, अरुण धानुका, प्रियांश पोद्दार एवं राजेश सारस्वत का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse