विहिप ने बनायी आगामी कार्यक्रमों की रणनीति

 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय टोली बैठक दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय (संकट मोचन आश्रम, सेक्टर-6, रामकृष्णपुरम, नई दिल्ली) में आज दोपहर 12:30 बजे संपन्न हुई। बैठक में विगत 3 माह के बीच संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की योजना बनायी गयी। इनमें निम्न हैं : 

  • मई-जून में सभी प्रांतो के वार्षिक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न कराने,  
  • 18 - 19 जून, 2026 को हरिद्वार में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक,  
  • 26 से 29 जून तक अयोध्याधाम, उत्तर प्रदेश में केंद्रीय प्रबंध समिति बैठक, 
  • 5 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक बजरंग दल का सेवा सप्ताह, 
  • 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक त्रिवर्षीय हितचिंतक (सदस्यता) अभियान तथा 

1 अक्टूबर 2026 से 21 सितंबर 2027 तक श्रद्धेय अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष मनाने के लिए तिथियां तय की गई। बैठक के समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं एवं विश्व हिंदू परिषद के संपर्क अधिकारी भैया जी जोशी ने कहा हमने सांगठनिक ढांचा तो तैयार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

हमारी बातों को सुनने के लिए भी समाज तैयार है परंतु  इसे मजबूत करने के लिए आज सभी आयामों का पूर्ण विकास आवश्यक है। संस्कार, सुरक्षा एवं सक्रियता प्रत्येक हिंदू का मापदंड बनना चाहिए। हमें मशीन की तरह सिर्फ निदेर्शात्मक कार्यों को ही पूर्ण नहीं करना चाहिए बल्कि हमें सोच-समझकर क्रियात्मक कार्य करने वाला व्यक्तित्व अर्थात सक्षम कार्यकर्ता का निर्माण करना चाहिए। 

किसी भी कार्य को क्यों?, क्या?, कैसे?, कब? और किसके द्वारा कराना है? यह हमारे सामाजिक जीवन में व्याप्त होना होगा। हमारी उपासना पद्धति अलग हो सकती है परंतु व्यक्तिगत धर्म, सामाजिक धर्म एवं राष्ट्र धर्म एक हुआ करता है, इस प्रकार की अनुकूल व सकारात्मक वातावरण बनाने की आवश्यकता है। 

बैठक में केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा, संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे सहित सभी केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे। झारखंड-बिहार (पटना क्षेत्र) के प्रतिनिधि  के रूप में क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू एवं क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडेय उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के झारखंड-बिहार (पटना क्षेत्र) क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू (7033541040) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse