एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। रविवार को 21 पडहा माकांदु में गांव के पहान/प्रधान की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक की गयी। जिसमें गांव के विभिन्न समस्या के संबंध मे विचार विमर्श किया।
बैठक को जिला राजी पडहा वेल लक्ष्मीनारायण भगत ने कहा कि आज के समय मे सामाजिक बैठक और गांव में आपसी समन्वय अति आवश्यक है तभी आदिवासी समाज शोषण, अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर समाज को न्याय दिलाने में सहायक होगा।
वेल लक्ष्मीनारायण भगत ने कहा कि न्याय के लिए आदिवासी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ कानून की जानकारी, पेसा कानून, पडहा व्यवस्था की जानकारी रखना अति आवश्यक है।
बैठक में जिला राजी पडहा मीडिया प्रमुख जगदीप भगत, भुखला उरांव, राजेंद्र उरांव, मुकेश, निरंजन, भिंसरिया उरांव, राजमुनी उरांव, मंगरा उरांव, सुखमनिया उरांव, अतवरिया उरांव आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse