टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर संघ, रांची ने भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा में 31 मार्च 26 को शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव दिनांक 31/03/2026 को है।
मौके पर मंगलवार को सुबह 8.30 बजे श्री जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा से भगवान की शोभायात्रा धूमधाम गाजे बाजे के साथ निकलेगी, जो तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाइ कोर्ट होते हुए वापस 10.30 बजे मंदिर पहुंचेगी। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया गया है ओर 1 बजे से स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम है।
श्री जैन श्वेतांबर संघ के साध्वी विशालमाला श्री जी आदि ठाना 3 के महावीर जयंती के दिन डोरंडा जैन मंदिर पधार सकते हैं। साध्वियां जी सिकंदराबाद से पद विहार करते हुए शिखर जी, मधुबन पारसनाथ की ओर विहार कर रहे हैं, इस दौरान रांची 1 से 2 दिन मे पहुंचेंगे, डोरंडा जैन मंदिर रांची में कुछ दिनों के लिए उनका प्रवास होगा।
भगवान महावीर जयंती के कार्यक्रम के अवसर पर रांची के वर्तमान मेयर श्रीमती रोशनी खलखो एवं पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे भाग लेंगे।
श्री जैन श्वेतांबर संघ के संरक्षक संपत लाल रामपुरिया, अध्यक्ष सुभाष बोथरा, सचिव विमल दस्सानी, उपाध्यक्ष घेवर चंद नाहटा ने समाज के सभी लोगों को समय से पहुंच कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse