गोड्डा : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से दहला देवदांड

 

झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। यहां मंगलवार की सुबह जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस तिहरे हत्याकांड के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, गोड्डा जिले के देवदांड में मंगलवार तड़के खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतकों की पहचान दरबारी मुर्मू, जीतराम मुर्मू और मकु बासकी के रुप में हुई हैं। 

आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों को इस परिवार पर लंबे समय से जादू-टोना करने का संदेह था। इसी सनक में हमलावरों ने धारदार हथियारों के साथ पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिये। परिवार के तीनों सदस्यों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

वारदात के बाद आरोपी फरार 

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही देवदाद थाना पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

पुलिस की कार्रवाई और जांच 

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। पुलिस ने गांव के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse