रांची : सेल सिटी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

 

फ्लैट में लगी भीषण आग; धमाके से दहली पॉश सोसाइटी 

टीम एबीएन, रांची। रांची की पॉश कॉलोनियों में शामिल पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी मंगलवार की दोपहर अचानक हुए जोरदार धमाके से दहल उठी। ब्लॉक ए-1 के एक फ्लैट में रसोई गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ, जिसकी गूंज पूरी सोसाइटी में सुनाई दी। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। 

बताया जा रहा है कि घटना दोपहर के समय हुई, जब पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के फ्लैट्स की खिड़कियां और दरवाजे तक हिल गये। कुछ देर के लिए लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। 

देखते ही देखते आग की लपटों ने घेरा पूरा फ्लैट 

ब्लास्ट के तुरंत बाद फ्लैट से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं और कुछ ही मिनटों में पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग और धुएं का गुबार काफी भयावह था। जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गये। 

धमाके की आवाज सुनते ही सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी और निवासी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। कई लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन लपटों की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse