बिहार : जदयू में अब आज से निशांत युग की शुरुआत

 

  • JDU में आज निशांत युग का आगाज, पार्टी में शामिल हुए नीतीश के बेटे

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए है। वहीं इसी के साथ ही पार्टी में निशांत युग का आगाज हो गया है। वहीं निशांत के बिहार की सरकार में बतौर डिप्टी सीएम पद संभालने की भी चर्चा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से निशांत को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग तेज हो गई थी। पिछले तीन दिनों तक पार्टी के अंदर हुई मशक्कत और विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिली सहमति के बाद आज निशांत कुमार ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

निशांत को जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उम्मीद के साथ इस समारोह को एक ऐतिहासिक क्षण बना दिया और आशा व्यक्त की कि संसद के उच्च सदन में नीतीश कुमार के जाने के बाद निशांत पार्टी की नई ताकत और ऊर्जा बनेंगे।

जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से कार्यकर्ताओं के बीच पैदा हुई निराशा और पीड़ा को कम करने की कोशिश करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। निशांत ने कहा कि वह अपने पिता के राज्यसभा जाने के फैसले को स्वीकार करते है।

 उन्होंने कहा कि उनके पिता ने पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया है और उनकी कोशिश होगी कि अपने पिता के प्रयासों का प्रचार करें और उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री के रूप में किए गए नीतीश कुमार के कार्यों और उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। निशांत ने कहा कि वह नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के भरोसे पर खरे उतरने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व महसूस होता है। प्रदेश पार्टी कार्यालय में इस अवसर का गवाह बनने के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उफर् ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, उमेश कुशवाहा और श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। हरनौत से जद(यू) के विधायक हरि नारायण सिंह ने दावा किया कि निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य निर्वाचित किया जाएगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse