भारत और फिनलैंड ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर कई समझौते

 

  • भारत और फिनलैंड ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा किया, कई समझौते भी किये

एबीएन सेंट्रल डेस्क, (नयी दिल्ली)। भारत और फिनलैंड ने द्विपक्षीय संबंधों को डिजिटलीकरण तथा सतत विकास के क्षेत्र में रणनीतिक स्तर तक बढाने और प्रौद्योगिकी, गतिशीलता और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए गुरुवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए और अनेक नयी पहलों की घोषणा की। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारत यात्रा पर आये फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ गुरुवार को यहां द्विपक्षीय वार्ता के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। 

दोनों देशों ने पर्यावरण सहयोग, सांख्यिकी और माइग्रेशन तथा मोबिलिटी के क्षेत्र में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये और डिजिटल प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, अनुसंधान, स्टार्टअप और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग प्रगाढ करने के लिए नई संयुक्त पहलों की घोषणा की गई। प्रमुख समझौतों में से एक माइग्रेशन और मोबिलिटी के क्षेत्र में है जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच कुशल पेशेवरों की आवाजाही को सुगम बनाना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse