झारखंड : सात और आठ मार्च को राज्यभर में हो सकती है बारिश

 

7-8 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र, रांची की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के चाईबासा में सबसे ज्यादा गर्मी

राज्य के जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, डालटनगंज में 35.2 डिग्री और बोकारो में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई है।

7 मार्च को दक्षिण पूर्वी इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। 6 मार्च को दोपहर बाद से राज्य में आंशिक बादल छाने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 7 मार्च को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के इलाके शामिल हैं।

8 मार्च को पूर्वी इलाकों में बारिश के आसार

वहीं 8 मार्च को राज्य के पूर्वी भागों में भी मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इनमें दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ जैसे जिले शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान में हल्की बढ़ोतरी जारी रह सकती है, लेकिन बादल और संभावित बारिश के कारण कुछ इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse