एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा इंटक के अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने हिंडालको द्वारा संचालित गुरदारी माइंस में जमीन मालिक मजदूर के द्वारा हिंडाल्को में अपना ट्रक चलाने के लिए कांटा जाम कर जो आंदोलन किया है, उसका इंटक यूनियन समर्थन करती है। इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि हिंडालको ने अपनी सारी हठधर्मिता पर कर चुकी है।
विगत 6 माह पूर्व गुरदारी माइंस में इंटक यूनियन के बैठक हुई थी, जिसमें लोहरदगा के माननीय सांसद सह इंटक यूनियन फेडरेशन के उपाध्यक्ष सुखदेव भगत शामिल हुए थे, तो उस समय अनेक जमीन मालिक जिनका ट्रक है ने सांसद से मांग किया था कि हम लोग का ट्रक है लेकिन कंपनी नंबर नहीं दे रही है। आप कंपनी से ट्रक चलाने का नंबर दिलवाने की कृपा करें।
सांसद ने उस समय उपस्थित हिंडालको कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी को निर्देश दिये थे की जमीन मालिक का ट्रक का नंबर दिया जाये। उस समय हिंडाल्को के पदाधिकारी ने सांसद को आश्वासन दिया था कि जल्द ही जमीन मालिकों का ट्रक नंबर लगवा दिया जायेगा। लेकिन 6 माह बीतने के बाद भी जमीन मालिकों का नंबर नहीं लगा। यह मामला गुमला में दिशा की बैठक में सदस्यों ने भी उठाया था।
जिला खनन पदाधिकारी ने हिंडाल्को पदाधिकारी को निर्देश दिया था की जमीन मालिकों का ट्रक का नंबर लगवाया जाये लेकिन हिंडालको गुमला जिला प्रशासन की बातों को भी नहीं माना। यह कितनी विडंबना है कि जिस जमीन मालिक के चलते माइंस चल रहा है। ट्रकों का परिचालन हो रहा है उसी जमीन मालिकों का नंबर नहीं लगना कितना दुर्भाग्य की बात है।
इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि वर्षों से हिंडालको कंपनी जमीन मालिक और मजदूरों का शोषण करते आयी है जो अभी भी जारी है। इंटक यूनियन जमीन मालिक एवं मजदूरों के ऊपर हो रहे शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगा। आगे जमीन मालिक एवं मजदूरों के हित में यूनियन आंदोलन के लिए भी बाध्य हो जायेगी।
श्री साहू ने हिंडाल्को कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप किसी के दबाव में आकर जमीन मालिक एवं मजदूरों का शोषण कर उसका हक छीन कर वाहवाही लूटने का काम कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आप खुद आंदोलन करने के लिए जमीन मालिक को एवं मजदूरों को बाध्य कर रहे हैं जो हिंडालको के सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse