एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ रांची। झारखंड युवा आयोग के तत्वावधान में रांची में युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत मुख्य रूप से शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सुखदेव भगत, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, सदस्य ज्योति मथारू एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि इस तरह का आयोजन होने से युवाओं की बौद्धिक क्षमता बढ़ती है। यह ज्ञान आधारित कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य युवाओं में शिक्षा और सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से सशक्त बनाना है।
झारखंड युवा आयोग युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम कर रही है जिसके कारण युवा कौशल विकास के क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रहे हैं। युवा राष्ट्र शक्ति होती है जिसे हमें प्रेरित करने की आवश्यकता है ।मौके पर वाद विवाद प्रतियोगिता में हुए विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse