झारखंड चित्रांश विचार मंच ट्रस्ट ने हरमू हॉस्पिटल एंड रिचर्स सेंटर को दिया मर्चरी फ्रीजर बॉक्स

 

टीम एबीएन, रांची। मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए झारखंड चित्रांश विचार मंच ट्रस्ट के सौजन्य से आज हरमू हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, रांची को एक मर्चरी फ्रीजर बॉक्स प्रदान की गयी। यह मर्चरी फ्रीजर बॉक्स अस्पताल में मृतकों के पार्थिव शरीर के संरक्षण हेतु अत्यंत उपयोगी साबित होगी, जिससे शोकाकुल परिजनों को आवश्यक समय और सुविधा मिल सकेगी। 

उक्त जानकारी मंच की ओर से देते हुए राजीव सहाय ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत यह सहयोग समाज के प्रति संस्था की संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक है। ट्रस्ट का मानना है कि कठिन समय में परिवारों को गरिमा और सुविधा प्रदान करना भी समाज सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

मंच द्वारा भविष्य में भी जनहित में ऐसे कार्य निरंतर किये जाते रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर कोई भी व्यक्ति अस्पताल के नंबर (90310 56363/0651-2245544) पर संपर्क करके यह मर्चरी फ्रीजर बॉक्स उपयोग में ले सकता है। 

इस मानवीय पहल में जिन प्रमुख लोगों का योगदान रहा, उनमें राजीव सहाय, डॉ. सुहाष तेतरवे, प्रखर जयपुरियार, संजय पिपरवाल, अमरेश श्रीवास्तव, डॉ अनल सिन्हा, श्रीकांत शरण, आनंद श्रीवास्तव, साकेत बिहारी शरण प्रमुख हैं। अस्पताल प्रबंधन ने झारखंड चित्रांश विचार मंच ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा अस्पताल की सेवाओं को और अधिक मानवीय एवं व्यवस्थित बनायेगी। उक्त जानकारी राजीव सहाय ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse