झारखंड : आठ जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे

 

झारखंड में ठंड बरकरार, 8 जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड बरकरार है। आठ जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इसमें  रांची, डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, और सरायकेला शामिल हैं। 

इसमें सबसे कम न्यूनतम तापमान लोहरदगा का 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। 30 दिसंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।   

रांची के आसपास के क्षेत्रों, 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, 1 जनवरी को अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस और दो जनवरी को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse