रांची पहुंचीं राष्ट्रपति, सीएम और गवर्नर ने किया जोरदार स्वागत

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, राज्यपाल-सीएम ने किया अभिनंदन

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार की शाम छह बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची। राष्ट्रपति की आगवानी राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने की। 

इसके बाद वे सीधे लोकभवन पहुंचीं, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी। बताते चलें कि राष्ट्रपति 30 दिसंबर तक झारखंड के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे जमशेदपुर और गुमला में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 

इधर राष्ट्रपति के आगमन को लेकर लोकभवन में व्यापक तैयारियां की गई हैं। पूरे परिसर को पारंपरिक सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse