टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 28/12/2025 को मनोकामना सिद्धि मंदिर डोरंडा, जे एम जे चौक, रांची मे अखण्ड भारत (संस्था) की बैठक हुई। अखण्ड भारत के संस्थापक/केंद्रीय अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने मंच की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि मैकाले शिक्षा पद्धति को बंद करने एवं ग्रेगोडियन अंग्रेजी कैलेंडर के जगह भारतीय कैलेंडर लाने विक्रम संवत के द्वारा समाज चले और एक जनवरी नववर्ष का बहिष्कार कर अपने भारतीय संस्कृति संस्कार युक्त सरकार शिक्षा पद्धति लाए जिससे कि भारत मे भारतीयता बच सके एवं पश्चात संस्कृति का फैलाव रुक सके।
आगे उन्होंने कहा कि एक जनवरी को सारे हिन्दू संगठन को फिरायला चौक आ कर एक जनवरी का बहिष्कार करे और एक जनवरी को दोपहर 1 बजे, मैकाले शिक्षा पद्धति एवं अंग्रेजी नववर्ष का विरोध के साथ ही संस्कृति एवं देश की रक्षा मे मारे गये करोड़ो पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए हवन एवं पूजन का कार्यक्रम साथ ही रैली कर जन जागरण किया जायेगा। बैठक में सनातन एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सनातनी ने कहा की सनातन एकता मंच की पूरी टीम भी एक जनवरी का बहिष्कार करती है और मंच की पूरी टीम अखण्ड भारत (संस्था) के समर्थन मे है।
बैठक में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, अजय परिक, अमीत पाण्डेय, अजय सिंह, दुर्गा सिंह, मधु सिंह, अजीत सिंह, कमल कुमार सिंह, भीम शर्मा, हरे कृष्ण पाण्डेय, गोलु जी, विशाल सिंह, धीरज सिंह, वासुकीनाथ पाण्डेय, राकेश सिंह, राकेश कुमार, मतरू नाग, बुल्लू सिंह, उपेंद्र शर्मा उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse