कल्याण आश्रम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

  • कल्याण आश्रम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। वनवासी कल्याण केंद्र गुमला झारखंड के तत्वावधान में रायडीह प्रखंड अंतर्गत केमटे पंचायत के लाटू चारटोली ग्राम में, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड के प्रांत मंत्री पुनीत लाल, गुमला जिला अध्यक्ष बिसू खड़िया, विभाग संगठन मंत्री खेदू नायक स्थानीय कार्यकर्ता हेमंत सिंह, सकेमटे पंचायत के मुखिया विश्वनाथ बड़ाईक, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र सिंह आदि थे।

मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष जगदीश सिंह, संभाग महिला प्रमुख चंपा कुमारी, जिला समिति सदस्य चंपा देवी इत्यादि अतिथियों के द्वारा मां भारती, भगवान श्री राम, धरती आबा वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा, कल्याण आश्रम के संस्थापक पूज्य बालासाहेब देशपांडेय, श्रद्धेय जगदेवराम उरांव आदि के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इससे पहले अगंतुक अतिथियों का ग्रामीणों के द्वारा पूर्व मुखिया गीता उरांव  के नेतृत्व में पारंपरिक लोक नृत्य, गाजे बाजे के साथ स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

कार्यक्रम में केमटे पंचायत के तेतरटोली, अंबा टोली, खुरसुता, चारटोली  लाटू , कमटे, इत्यादि गांव से आए खोड़हा दल एवं एकल विद्यालय के भैया- बहनों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रांत मंत्री पुनीत लाल ने कल्याण आश्रम के स्थापना एवं कार्य उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमें पूज्य बालासाहेब देशपांडे के बताए मार्गों को अपनाते हुए समाज की सर्वांगीण विकास के कार्यों को गति प्रदान करना चाहिए। 

जिला अध्यक्ष बिसू खड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब मिलकर समाज को जागरूक करने की जरूरत है, तथा नशा मुक्त, एवं शिक्षित समाज बनाना होगा, तो निश्चित रूप से समाज की सर्वांगीण विकास होगी। इस कार्यक्रम में कल्याण आश्रम जयपुर क्षेत्र के लोक कला टीम के सुरेश सिंह, जगमाईत देवी, तेजस्विनी कुमारी तथा लोक गायिका सुलोचना देवी ने भी अपने कला का प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को खूब झुमाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह, सचिव बालेश्वर सिंह, ग्राम प्रमुख सानंद सिंह, भैरव सिंह, गुणवंती देवी, मीना देवी, वार्ड सदस्य प्रभा देवी, पूर्व मुखिया गीता उरांव, एकल विद्यालय के आचार्या विनीता देवी, भगवती देवी, सविता नाग, तपेश्वर सिंह, हीरा प्रसाद सिंह, वनवासी कल्याण केंद्र गुमला के जिला संगठन मंत्री बिरजू नागेसिया, संच प्रमुख अर्जुन नगेसिया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse