मनरेगा को खत्म करना, मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है : आलोक साहू

 

  • मनरेगा को खत्म करना, मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है : आलोक साहू
  • कांग्रेस के द्वारा चलाये जाने वाला मनरेगा बचाओ अभियान में इंटक यूनियन का रहेगा जोरदार भागीदारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के लोहरदगा अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को खत्म कर देश के मजदूरों के साथ शोषण करने एवं उसके हक हुकुक को छिनने का काम किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मनरेगा योजना मजदूरों का पलायन रोकने में काफी कारगर सिद्ध हुआ है। मनरेगा योजना मजदूरों को रोजगार गारंटी देने वाला कानून पर मोदी सरकार ने बुलडोजर चला दिया।

इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा 5 जनवरी से पूरे देश में मनरेगा बचाव अभियान चलाएगी इस अभियान में इंटक यूनियन के मजदूर साथियों की भी भागीदारी जोरदार रहेगी। मनरेगा केवल एक योजना नहीं है बल्कि यह संविधान की ओर से दिया गया काम करने का अधिकार है, इसे कमजोर या खत्म करना गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है। मनरेगा को खत्म करने के फैसले से मजदूर काफी नाराज है। 

मजदूरों के पीठ में लात मारोगे तो मजदूर बर्दाश्त कर लेगा लेकिन पेट में लात मारोगे तो मजदूर बर्दाश्त नहीं करेगा। इंटक अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा कोई साधारण सरकारी योजना नहीं बल्कि वह गांधी जी के उसे जीवन दर्शन का संवैधानिक रूप है जिसमें अंतिम व्यक्ति तक सम्मानजनक रोजगार और आजीविका पहुंचाने का संकल्प निहित है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse