रांची : कल स्थापना दिवस पर जगन्नाथपुर मंदिर में होगी विष्णु सहस्रनाम पूजा

 

रांची : जगन्नाथपुर मंदिर का स्थापना दिवस 25 को, होगी विष्णु सहस्त्रनाम पूजा 

टीम एबीएन, रांची। रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का स्थापना दिवस 25 दिसंबर को होगा। इस दिन  विष्णु लक्षार्चना वार्षिक पूजा होगी, सुबह पांच बजे से ही भगवान जगन्नाथ के दर्शन सुलभ होंगे, सुबह छह बजे आरती होगी, सुबह 8 बजे से 8:30 बजे तक कलश पूजा और विष्णु पूजा होगी। 

इसके बाद सुबह 8:30 बजे से 9:15 बजे गणपति हवन और विष्णु गायत्री हवन होगा। सुबह 9:16 बजे से 10 बजे तक पूजा के लिए श्रद्धालुओं के बीच पत्तल एवं फुल वितरण होगा 10 बजे से 11:30 बजे तक विष्णु सहस्त्रनाम पूजा होगी। 

दिन के 11:31 बजे से अर्चित फूल भगवान को समर्पित किया जायेगा, दोपहर 12 बजे महाप्रभु को अन्न भोग लगाया जायेगा, दोपहर  12:10 बजे महाप्रभु दर्शन पट बंद कर दिया जायेगा। दोपहर 12:30 बजे से अन्न भोग श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क वितरण किया जायेगा। 

इसके बाद अपराहन 3 बजे पुन: पट खुलेगा, यह जानकारी जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने दी। समिति की ओर से कहा गया है कि विष्णु सहस्त्रनाम अनुष्ठान में भाग लेने के लिए महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को धोती पहन कर आना अनिवार्य है, अन्य किसी परिधान में होने से अनुष्ठान में नहीं बैठ सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse