टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने क्रिसमस के अवसर पर राज्य की महिलाओं को खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं के बैक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई है। रांची डीसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
रांची डीसी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्रिसमस के पावन अवसर पर राज्य सरकार ने झारखंड की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान कर रही है।
इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 03 लाख 93 हजार 84 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।
रांची डीसी ने आगे लिखा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, सेवा और खुशियां बांटने का संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को सम्मान राशि का भुगतान राज्य सरकार की ओर से एक स्नेहपूर्ण उपहार है। यह सहायता महिलाओं को न केवल आर्थिक संबल देती है, बल्कि उनके जीवन में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ करती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse