एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर/ रांची। झारखंड में चोरों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आये दिन चोर लोगों के घरों को निशाना बना रहे हैं। हद तो तब हो गयी, जब चोरों ने कांग्रेस की उपाध्यक्ष के घर में भी डाका डाल दिया। वहीं, पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।
मामला जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फेज-4 का है। बताया जा रहा है कि झारखंड कांग्रेस की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी देखभाल में परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।
इसी बात का चोरों ने फायदा उठाया और उनके घर में डाका डाल दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गये। चोरों ने 9 से 10 लाख रुपये की चोरी की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।
फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों को तलाश रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त कमजोर पड़ गयी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse