टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है। नवंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में राज्य में शीतलहर चलने लगी है। न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रशांत महासागर के पेरू ला-नीना प्रभाव की वजह से इस बार नवंबर से फरवरी तक झारखंड में भीषण ठंड का प्रकोप रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर पश्चिम की हिमालय श्रृंखला में बर्फबारी होगी। वहां से आने वाली बफीर्ली हवा मैदानी भागों से होते हुए झारखंड पहुंचेगी। यही कारण है कि आसमान साफ होने और दिन में खुली धूप के कारण झारखंड में बर्फीली हवा ठंड बढ़ायेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। तापमान गिरने से ठंड और बढ़ेगी। मौसम केंद्र रांची से जारी पूवार्नुमान में अगले दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse