एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ रांची। संगठन सृजन अभियान के तहत हर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत को हिमाचल प्रदेश राज्य का एआईसीसी आब्जर्वर पर बनाया गया, जिसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पत्र के माध्यम से दिया।
सुखदेव भगत ने सांसद के रूप में अपनी प्रतिभा, अपनी मेहनत और अपने परफॉर्मेंस से बहुत कम समय में राष्ट्रीय नेता एवं अच्छे वक्ता के रूप में अपनी पहचान बना ली है। सुखदेव भगत के कार्यों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को प्रभावित किया है।
इससे पहले भी पार्टी ने सुखदेव भगत को पांच राज्यों का कांग्रेस संसदीय दल (सीपीसी) के राज्य कमेटी का संयोजक बनाया था। चंडीगढ़ के लिए नेशनल टैलेंट हंट का नोडल समन्वयक बनाया गया। बिहार विधानसभा का स्टार प्रचारक बनाया गया।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इससे पूर्व भी सांसद सुखदेव भगत को गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान राज्य का एआईसीसी आब्जर्वर बनाया था और अब हिमाचल प्रदेश राज्य का एआईसीसी आॅब्जर्वर बनाया है जो जिले और राज्य के कांग्रेसियों के लिए गर्व की बात है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse