मंधाना ने कोहली को पछाड़ा

 

  • 12 साल के बाद स्मृति मंधाना ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे
  • वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाली भारतीय बनीं

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वो भारत की ओर से सबसे तेज शतक ठोकने खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ केवल 50 गेंदों में शतक ठोकते हुए टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 52 गेंदों में शतक ठोका था। अब 12 साल के बाद स्मृति मंधाना ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसके अलावा स्मृति ने महिला वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाली दुनिया की दूसरी महिला बल्लेबाज बन गई हैं।

स्मृति मंधाना किया बड़ा कमाल

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 413 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 50 गेंदों में 14 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद वो अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाईं। वो 63 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से 125 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी शतक ठोका था। उस मैच में स्मृति ने 91 गेंदों में 14 चौके और 4 छक्कों की मदद से 117 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में तूफानी शतक ठोककर टीम इंडिया की उप कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेथ मूनी को भी पीछे छोड़ दिया।

स्मृति ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी शतक ठोकते हुए स्मृति मंधाना ने महिला वनडे में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो महिला वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। महिला वनडे में सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम है।

उन्होंने साल 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंदों में शतक ठोका था। दूसरे नंबर पर स्मृति मंधाना पहुंच गई हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ही बेथ मूनी हैं। उन्होंने इसी मुकाबले में 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

एक साल में ठोके चार शतक

इसके अलावा स्मृति मंधाना ने साल 2025 में वनडे में अपना चौथा शतक भी पूरा किया। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में भी चार शतक ठोके थे। एक साल में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में वो लगातार दो सालों से टॉप पर हैं। साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स भी इस साल वनडे में चार शतक ठोक चुकी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse