आईआईटी खड़गपुर में रांची के विद्यार्थी की मौत

 

  • रांची आईआईटी खड़गपुर में एक और संदिग्ध मौत, रांची के पीएचडी शोधकर्ता का शव मिला

टीम एबीएन, रांची। आईआईटी खड़गपुर से एक बार फिर संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे हिजली आउटपोस्ट पुलिस ने अम्बेडकर हॉल से 27 वर्षीय शोधकर्ता हर्ष कुमार पांडे का लटका हुआ शव बरामद किया। हर्ष मूल रूप से रांची जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और आईआईटी खड़गपुर में पीएचडी कर रहे थे। शव को बीसी रॉय अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि हर्ष ने अपनी स्कूली पढ़ाई रांची के डीएवी बरियातू से की थी। इसके बाद उन्होंने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद विश्वविद्यालय से बीटेक और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से एमटेक पूरी की थी। आगे उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से पीएचडी में दाखिला लिया। परिजनों के अनुसार शनिवार को जब पिता ने उन्हें फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। सुरक्षा कर्मियों की मदद से जब कमरे का दरवाज़ा खोला गया तो उनका शव लटका हुआ पाया गया।

इस वर्ष आईआईटी खड़गपुर में यह छठी असामान्य मौत बताई जा रही है। इनमें से पांच मामलों में शव फांसी पर लटकते मिले थे। पिछली मौत 21 जुलाई की रात हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और शोधकर्ताओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

आईआईटी खड़गपुर प्रबंधन ने अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है। घटना के बाद से संस्थान में शोधार्थियों और छात्रों में दहशत का माहौल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse