एबीएन सोशल डेस्क। श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस कल 21 सितंबर दिन रविवार को स्थानीय शाखा, औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ राँची मे आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर प्रात: 5.30 बजे प्रभात फेरी के रूप मे दो/चार पहिया वाहनों द्वारा नगर भ्रमण किया जायेगा।
उसके उपरांत ध्वज पूजन, सदग्रन्थ सफल योनि का पाठ एवं लघु विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। अपराह्न काल मे सामूहिक प्रसाद के पश्चात शहीद स्थल पर दीप दान, धार्मिक स्थलों पे झाडू वितरण तथा जरूरतमंद के बीच फल वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse