टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची ने आज महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली। अग्रवाल युवा सभा के सफल संचालन में यह शोभायात्रा अग्रसेन भवन से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों बंशीधर अडूकिया रोड, बड़ा लाल स्ट्रीट, साबू रिक्शा चौक, जैन मंदिर रोड, शहीद चौक, सुभाष चौक, कुंजलाल स्ट्रीट, गांधी चौक, अप्पर बाजार, नॉर्थ मार्केट रोड, ईस्ट गोला रोड, कोर्ट सराय रोड से भ्रमण करते हुए पुन: अग्रसेन भवन में जाकर संपन्न हुई।
आयोजन में पूरे समाज की भागीदारी और श्रद्धा ने इस दिवस को एक ऐतिहासिक अवसर में बदल दिया। सुबह से ही अग्रसेन भवन प्रांगण में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाकों में वहीं पुरुष केसरिया साफा और पारंपरिक वस्त्रों में नजर आए। युवाओं की टोलियां समाज के गौरवशाली इतिहास को जीवंत करती झांकियों के साथ नाचते-गाते चल रही थीं।
शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन जी की आकर्षक झांकी का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें उनके जीवन के प्रमुख प्रसंगों-जैसे एक ईंट, एक रुपया की नीति, समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता के मूल्यों को सुंदरता से दशार्या गया था। झांकियों के साथ-साथ भजन मंडलियों की मधुर भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया। भजन जागरण के दौरान कई भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
भजनों में- अग्रसेन महाराज की महिमा अपरंपार, किया समाज को एक सूत्र में तैयार... ध्यान लगाओ अग्रसेन का, जिसने पथ दिखाया मानवता, सेवा, समता का दीप जलाया... धरती बोले, अंबर बोले-अग्रसेन महाराज अमर रहें... शोभायात्रा के मार्ग में रांची नगर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाये। इन शिविरों में यात्रियों के लिए शीतल जल, शरबत, नाश्ता और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गयी। समाज के युवाओं ने पूरे मार्ग में अनुशासन बनाए रखा और पर्यावरण की रक्षा हेतु साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया।
शोभायात्रा जैसे-जैसे नगर की सड़कों से गुजरी, हर जगहों में श्रद्धालु पुष्पवर्षा से स्वागत करते दिखे। रथों की सजावट, भक्ति गीतों की मधुर धुनें, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयघोषों की आवाज से रांची शहर में भक्ति, गौरव और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंतत: यात्रा का समापन अग्रसेन भवन में हुआ, जहां महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना और आरती की गयी। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में अग्रवाल सभा के सभी पदाधिकारी, युवा सभा, महिला समिति एवं समस्त समाजजनों ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
यह शोभायात्रा न केवल महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने में सफल रही, बल्कि समाज में एकता, सेवा और परोपकार की भावना को भी पुन: जागृत किया। अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 22 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ मनायी जायेगी।
शोभा यात्रा में-प्रमोद कुमार अग्रवाल, कमल कुमार केडिया, विनोद कुमार जैन, नंदकिशोर पाटोदिया, सज्जन पाड़िया, मनोज चौधरी, अनिल अग्रवाल, अशोक नारसरिया, पवन पोद्दार, अमर अग्रवाल, चंडी प्रसाद डालमिया, संजय सर्राफ, निर्मल बुधिया, रौनक झुनझुनवाला, विशाल पाड़िया, नरेश बंका, रमाशंकर बगड़िया, विजय खोवाल, जितेश अग्रवाल, विनोद टिंबडेवाल, राजकुमार मित्तल, शिवभाव सिंहका, सौरभ बजाज, रमेश खेमका, अशोक लाठ, सुनील पोद्दार, राम बांगड़, रोहित पोद्दार, सनी टिंबडेवाल, प्रमोद बगड़िया, अजय डीडवानिया, विकास अग्रवाल, संकेत चौधरी, अनिल कुमार अग्रवाल, सुनील केडिया, भरत बगड़िया, आशीष अग्रवाल, दीपक गोयनका, रोहित सरावगी, चेतन पोद्दार, राहुल अग्रवाल, तरुण सराफ, विवेक जिंदल, एस रायका, टिंकू अग्रवाल, मनीष बगड़िया, मनीष खेमका, किशन पोद्दार, किशन अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, मधु सर्राफ, रीना सुरेखा विनीता सिंघानिया, सीमा टांटिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सीमा पोद्दार, उर्मिला पाड़िया, पूजा ढांढा, सहित सैकड़ो की संख्या महिलाएं पुरुष शामिल थे। उक्त जानकारी अमर अग्रवाल और जयंती संयोजक ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse