राज्य को बौद्धिक रूप से भी आगे बढ़ाना है : हेमंत सोरेन

 

सीएम हेमंत ने नव-नियुक्त सहायक आचार्यों को दिये नियुक्ति पत्र 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) तथा गोड्डा जिला के इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) को नियुक्ति पत्र वितरण किये। 

मुख्यमंत्री हेमंत ने सोरेन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा- आज रांची में नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) तथा गोड्डा जिला के इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। आप सभी नव-चयनित सहायक आचार्य और परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। 

वहीं सीएम हेमंत ने एक अन्य ट्वीट में नव-नियुक्त सहायक आचार्यों को संबोधित करते हुए लिखा- आज से आप यहां की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने का एक मजबूत स्तंभ बनने जा रहे हैं। राज्य की शिक्षा व्यवस्था कैसे बेहतर हो इस दिशा में सरकार द्वारा कई भी कदम उठाये जा रहे हैं। 

प्राथमिक, माध्यमिक या उच्च शिक्षा-हर क्षेत्र में सरकार राज्य की आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल बनाने को लेकर योजना बनाकर काम कर रही है। आज सैकड़ों लोगों की नियुक्ति की जा रही है, इससे पहले भी नियुक्ति हुई है, अभी 26,000 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। यह सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य हो रहा है। ऐसे ही अन्य क्षेत्रों में भी हम तेजी से कार्य कर रहे हैं। 

सीएम हेमंत ने आगे लिखा- एक तरफ खुशी का दिन है, दूसरी तरफ चुनौती भरी जिम्मेवारी आपके कंधों पर है। झारखंड को हमें उस मुकाम पर ले जाना है, जहां लोग इसे खनिज संपदा के रूप में जानते हैं और हम बौद्धिक रूप से भी इस राज्य को पीछे न रहने दें। ऐसी कार्य पद्धति के साथ हमें आगे बढ़ना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse