छठी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए रांची जिला के खिलाड़ी दुर्ग, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। छठी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता दुर्ग, छत्तीसगढ़ के लिए कुल बत्तीस खिलाड़ी झारखंड से प्रतियोगिता में गये हैं जिनमें सीनियर एवं सीनियर (ए) कैटेगरी के सतरह खिलाड़ी है खिलाड़ी रांची से है। जिसमें राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में आर्य प्रह्लाद भगत (बालक) कोच एवं रेणुका सिंह (बालिका) कोच के रूप में चयन हुआ है। 

राज्य एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं जिससे कि वे अपना बेहतर प्रदर्शन देकर झारखंड राज्य के लिए उत्तम प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त कर सके। 

संघ के अध्यक्ष सुभाष दुबे, उपाध्यक्ष संतोषी साहू,जिला सचिव डॉ एसके घोषाल, संयुक्त सचिव आर्य प्रहलाद भगत, पूजा सिंह, शंकर राणा, सोनाली सरकार, मधु प्रधान, राहुल रंजन, उषा शर्मा, अमित कुमार, मनीषा, देवानंद, विजेता, अजय महतो, कोमल सिंह, रैना साव, प्रदीप कुमार सहित सभी सदस्यों ने टीम को बधाई दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse