जयपुर के ज्ञान संस्कार का केंद्र बनेगा परशुराम ज्ञान पीठ : भजनलाल शर्मा

 

*प्रेस प्रकाशनार्थ* 
                    7/9/2025


  • विप्र फाउंडेशन की बेटियों को निःशुल्क कोचिंग की घोषणा 500 सीट की ब्यवस्था में 450 को आधा फीस 50 को निःशुल्क एवं IAS और RAS की कोचिंग  की ब्यवस्था 14 से एडमिशन प्रारंभ - हरि प्रसाद शर्मा*

*जयपुर के छः मंजिला श्री परशुराम ज्ञानपीठ भवन का राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा  ने किया उद्घाटन* 
*राजस्थान में इसके खुलने से पूरे देश में समाज के विकास को एक नया रूप और एक नया अध्याय मिलेगा- भजनलाल शर्मा*
*झारखंड सहित देश के युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में मिलेगा भरपूर लाभ- प्रमोद सारस्वत*

टीम एबीएन, रांची। विप्र फाउंडेशन की ओर से जयपुर स्तिथ मानसरोवर शिप्रा पथ में नवनिर्मित श्री परशुराम ज्ञानपीठ का शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उद्घाटन किया। 

संचालन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि यहां 500 बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। IAS-RAS  की कोचिंग क्लासेस भी चलाई जाएगी इस हेतु कोचिंग संस्थान के साथ एमओयू हो गया है 14 सितंबर से एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी जिन बच्चों की आर्थिक स्थिति खराब है। 

ऐसे 50 बच्चों का चयन कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराकर विप्र फाउंडेशन मदद करेगा साथ ही ऐसे बच्चों को निशुल्क कोचिंग भी  करवाई जाएगी। उद्घाटन सत्र में भजनलाल शर्मा ने कहा कि परशुराम भगवान सत्य व ज्ञान के प्रतीक है उनके आदर्शों को अपनाते हुए श्री परशुराम ज्ञानपीठ में अध्ययन करने वाले बच्चों को ज्ञान के साथ सनातन संस्कार की भी शिक्षा मिलेगी।

समाज के हर वंचित को अच्छा ज्ञान मिले यही सामाजिक संरचना मानी जायेगी।इस अवसर पर भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा, माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। प्रकाश दास महाराज ने गणेश वंदना के संग भजनों की प्रस्तुति दी। इस उपलक्षय पर कई लोगों ने अपने अपने विचार रखे।

उद्घाटन समारोह में जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, अरुण चतुर्वेदी, हवा महल के विधायक बालमुकुंदाचार्य, बिप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर समाज के कई लोगों की उपस्थिति हुई पूरे प्रदेश से भी विप्र फाउंडेशन के काफी संख्या में लोग इस समारोह में उपस्थित हुए।

विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन 6 के उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने बताया कि यह रिसर्च सेंटर युवाओं को शिक्षा, संस्कार, रोजगार की दिशा में अग्रसर करेगा । कौशल विकास, गर्ल्स एग्जाम ट्रेनिंग, गर्ल्स हॉस्टल, वेदिक रिसर्च ,कोचिंग क्लासेस, पुरोहित प्रशिक्षण, जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों को संचालित करने में अपना योगदान देगा इसका लाभ पूरे झारखंड सहित भारतवर्ष को भी प्राप्त होगा। उक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन,जोन 6, झारखंड के उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse