48वां सीनियर नेशनल थ्रोबॉल गेम्स का आज शानदार समापन

 

खेल क्षेत्र में राज्य सरकार का उदासीन रवैया : देवेंद्रनाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। 48वीं राष्ट्र थ्रो बॉल प्रतियोगिता 2025 का आज समापन हुआ। खेल का समापन हरिवंश टाना भगत इंदौर स्टेडियम खेलगांव में हुआ। यह गैम्स झारखंड राज्य थोबाल संघ ने किया। इसमें कुल 25 राज्यो प्रतिभागी टीमों ने भाग लिया और प्रदर्शन किया। पुरुष टीम में विजेता हरियाणा व उपविजेता छत्तीसगढ़ राज्य।  

वहीं महिला टीम में विजेता छत्तीसगढ़ व उपविजेता झारखंड राज्य रहा। खिजरी विधायक राजेश कच्छप व लजेएलकेम उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को गोल्ड मेडल एवं उपविजेता को सिल्वर मेडल के साथ सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के होसला बर्धन करते हुए देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि खेल के क्षेत्र में हमारे राज्य बैहतर इतिहास रहा है। 

खिलाड़ियों के प्रति सरकार का उदासीन रवैया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों को चयनित करते हुए उन्हें नियोजन में समायोजित करनी चाहिए। बताते चलें कि खेल के आयोजक अध्यक्ष वेदांत कौस्तव, सचिव जामिल अंसारी रहे। गैम्स के क्लोजिंग शिरोमणि के दौरान आज (सोमवार) शशांक राज, जितेंद्र महतो, संजय महतो, पार्वती देवी, जलेश्वर मार्शल, सूरज नारायण महतो, रामपदो महतो आदि अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse