श्री सर्वेश्वरी समूह रांची ने आयोजित किया पौधरोपण सह वितरण कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची ने सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान वर्ष - 2025 के चौथे चरण का आयोजन ग्राम- तारुप, टिकरा टोली, प्रखंड- रातू, जिला- रांची में किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय ग्राम देवी के मंदिर में विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया तथा साफ-सफाई के लिए झाड़ू भी दिया गया। 

उसके पश्चात एक लघु गोष्ठी की गयी। जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। 

गोष्ठी के बाद ग्रामीणों के बीच जैव विविधता को ध्यान मे रखते हुवे 296 पौधों का वितरण किया गया तथा धर्मेंद्र सिंह के फार्महाउस में नीम, सागवान, आवला जैसे 12 पौधों का रोपण किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। 

जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान उन्ही जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जाएगा। इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। 

इस कार्यक्रम मे ग्रामीणों के बीच उत्सुकता थी और उपस्थित उन सभी ने वृक्ष लगाने और उसे बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समूह शाखा की ओर से विभूति शंकर सहाय, अभय सहाय, हेमन्त नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, धर्मेंद्र सिंह के साथ अन्य समर्पित सदस्यगण शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse