कल सायं 4 बजे सामाजिक व धार्मिक व ब्यापारिक संस्थाओं सहित विशिस्ट लोगो द्वारा भब्य झांकी का किया जाएगा उद्घाटन
इस अवसर पर देश भक्ति की सजीव झांकी की प्रस्तुति संग बाल कलाकारों के द्वारा भाव नृत्य के संग भक्तिमय प्रस्तुति एवं 65 से भी अधिक कोलकाता के कलाकारों के द्वारा भगवान श्री राधा कृष्ण के भावपूर्ण नित्य नाटिकाज़िन्दगी, नरसिंघा अवतार का भी आयोजन रखा गया है। समुद्र मंथन की झांकी उससे प्राप्त अमृत के महाकुंभ प्रयागराज के संगम का परीदृश्य एवं ऑपरेशन सिंदूर की भव्य निर्जीव झांकी का भी श्री कृष्ण भक्तगण अवलोकन कर सकेंगे।
साथ ही श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ बाल गोपाल बच्चे और बच्चियां जिनकी उम्र 10 वर्ष तक हो वे श्री कृष्ण झांकी स्वरूप प्रतियोगिता में भी भाग ले सकेंगे। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण आयोजन समिति द्वारा किया जायेगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा।
इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को मोटे अनाज सहित माखन मिश्री ,पंजीरी, फल, रबड़ी का भोग लगाया जाएगा जिसे जन मानस के बीच वितरण किया जायेगा। 17 को दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुरुष व महिला गोविंदा को 16 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। मेन रोड केडिया साइकिल व चुटिया में सतीश सिंह (फोन नंबर 9431101328) से फॉर्म लेकर रजिस्ट्रेशन करा लें।
आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक संजय सेठ, संरक्षक सी पी सिंह, अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, महासचिव रविन्द्र मोदी, संयोजक कुणाल आजमानी, रमेन्द्र कुमार, राम बांगड़, संजय जायसवाल, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, राज वर्मा, ललन श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, भीषम सिंह, नीरज चौधरी, सतीश सिंहा, सतेंद्र सिंह गुड्डू, मनोज कुमार, नीरज कुमार, ललित ओझा, शंकर दुबे, राजीव सहाय, पूनम आनंद, विपिन वर्मा, आनंद श्रीवास्तव, संजय सिंह लल्लू, संतोष सेठ, रामशंकर बगड़िया, रतन अग्रवाल, जुगल दरगढ़, अजय वर्मा, अशोक पुरोहित, अमित चौधरी, नीलम चौधरी, विजय ओझा, राजू रजक, बबलू चौधरी, संजय गोयल, विजय यादव, राजा घोष सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए है।
मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार ने रांची के समस्त कृष्ण प्रेमियों से सपरिवार ईस्ट मित्रों के संग दो दिवसीय 16 व 17 के आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse