डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से संपन्न हो गया। स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कपिल देव गिरि ने इस अवसर पर झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय के एनसीसी अधिकारी विवेक जायसवाल के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स और बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद विद्यालय की बैंड पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह विद्यालय के प्राचार्य के प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि शिक्षा की शुरुआत घर से होती है, प्रकृति से होती है। श्री सिन्हा ने अभिभावकों से तिरंगे की शान को सदा बनाये रखने की अपील की। 

प्राचार्य ने प्रसिद्ध क्रांतिकारी भगत सिंह की जीवनी सुनाई और अभिभावकों से शहीदों की कहानी अपने बच्चों से सुनाने की अपील की, ताकि वे जान सकें कि आजादी हमें कितनी कुर्बानी के बाद मिली। श्री सिन्हा ने कहा कि विज्ञान और तकनीक का प्रयोग सीखने के लिए होना चाहिए। मोबाइल का दुरुपयोग रोकने का प्रयास होना चाहिए। 
प्राचार्य ने आगंतुकों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य और नृत्य नाटिका निशानी उल्लेखनीय रहे। इन दोनों कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा। मौके पर मुख्य अतिथि एवं एलएमसी चेयरमैन श्री कपिल देव गिरि ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई।

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों, अभिभावकों के अलावा डॉ बी सी अधिकारी, कृष्ण कुमार, अखिलेश कुमार, बिनोद कुमार, अवधेश कुमार, आशुतोष गिरि, ब्रजेश उपाध्याय समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
सभा का संचालन बारहवीं की छात्रा शैली केसरी और शालिजा ने किया। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse