पेंशनर्स एसोसिएशन ने गुरुजी के निधन पर जताया शोक

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9 अगस्त को रांची जीपीओ में केडी राय व्यथित की अध्यक्षता में आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की  अहम बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा गया कि उनके निधन से राज्य की अपूरणीय क्षति हुई है।  

बैठक में आम सहमति से कई निर्णय लिये गये, जिनमें प्रमुख हैं :  

  1. पेंशन अधिनियम में मनमानी तरीके से संशोधन किये जाने के खिलाफ एवं आठवें वेतन आयोग के गठन में अप्रत्याशित विलंब को लेकर 24 अगस्त को फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले रांची जीपीओ में 10 बजे से एक दिवसीय कन्वेंशन आयोजित किया जायेगा जिसमें झारखंड के जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कन्वेंशन के पश्चात एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा। 
  2. तीसरे फेज में सितंबर के दूसरे सप्ताह (7-14.9.25) में स्थानीय सांसद से मिलकर ज्ञापन दिया जायेगा 
  3. चौथे फेज में 20 से 25 सितंबर के बीच इन मुद्दों को प्रेस कांफ्रेंस की जायेगी। 
  4. पांचवें  और अंतिम चरण में 10 अक्टूबर को दिल्ली में धरना दिया जायेगा और प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्य न्यायधीश को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
  5. रांची से एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में एम जेड खान, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, जय नारायण प्रसाद और राम नरेश पांडे दिल्ली धरना में शामिल होंगे। 

आज की बैठक में रंगनाथ पांडेय, रमेश सिंह, जयनारायण प्रसाद, त्रिवेणी ठाकुर, त्रिलोकी नाथ साहू, हसीना तिग्गा, बी बारा, अमिता तिर्की, मो रफी, सुखदेव राम, रामचंद्र प्रसाद, राजेंद्र महतो, रमेश दुबे, डी एन साहू, इसहाक मिंज, सहदेव प्रसाद, दीपक वर्मा, शिबू पाहन आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन एम जेड खान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जयनारायण प्रसाद ने किया। 

सभा को एम जेड खान के अलावा रंग नाथ पाण्डेय, रमेश सिंह, जयनारायण प्रसाद, हसीना तिग्गा ने संबोधित किया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड, रांची के स्टेट सचिव एम जेड खान ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse