रांची : हरमू रोड की दुकान से 28 आइफोन गायब, सनसनी

 

रांची : मोबाइल की दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ, 30 लाख के 28 आइफोन लेकर हो गये रफूचक्कर 

टीम एबीएन, रांची। रांची में एक मोबाइल शॉप पर चोरों ने हल्ला बोल दिया और 28 आईफोन चोरी करके ले गये। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरमू रोड पर एक मोबाइल की दुकान से एक दो नहीं बल्कि 28 फोन की चोरी कर ली गयी, जिसमें लेटेस्ट मॉडल के आईफोन शामिल थे, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये थी। आरोपियों ने पहले मोबाइल की दुकान की रेकी की और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान संचालक राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि जब वह गुरुवार की देर रात अपनी मोबाइल की दुकान को बंद कर घर चला गया था। 

इसके बाद चोरों का गिरोह दुकान का शटर काटकर दुकान के अंदर गये। इसके बाद लगभग 30 लाख रुपए के मोबाइल फोन और एक्सेसरीज की चोरी कर ली। पूरी घटना को 6 चोरों ने अंजाम दिया है। इसे लेकर पीड़ित मोबाइल दुकान संचालक राहुल कुमार शुक्ला ने रांची के कोतवाली थाना में एफआइआर दर्ज करायी है।

दुकान संचालक ने बताया कि शुक्रवार को जब वह अपनी दुकान में पहुंचे थे तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान का शटर एक स्थान से कटा हुआ है और उसमें लगाया गया ताला टूटा हुआ है। संचालक जब दुकान के अंदर गये तो उन्होंने देखा कि काउंटर में रखे 28 मोबाइल फोन, जिसमें आईफोन भी शामिल हैं। 

वह गायब हैं, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये के करीब है। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद पूरे मामले को लेकर कोतवाली थाना की पुलिस तहकीकात में जुट गयी है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही अन्य तकनीकी पहलुओं का इस्तेमाल कर 30 लाख की मोबाइल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की धर पकड़ के प्रयास पुलिस कर रही है। 

रांची में चोरी की ये कोई पहली वारदात नहीं है। कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना से महज कुछ महीने पहले रांची के ही ओरमांझी थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक पर स्थित जय हिंद नामक ज्वेलर्स दुकान से चार अपराधियों ने सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने हथियार के बल पर लगभग 12 लाख के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse