श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर हुआ भूमि पूजन

 

*प्रेस प्रकाशनार्थ* 
               9/8/2025
---------------------------------------------
*श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची के सानिध्य में अल्बर्ट एक्का चौक , आयोजन स्थल पर श्री कृष्ण उत्सव  मंच निर्माण के लिए आज प्रातः8 बजे भूमि पूजन*
*प्रातः 7:00 बजे दही हांडी के प्रारूप को भी आयोजन स्थल पर टांगा जाएगा।*
------------------------------------

  • श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में दो दिवसीय 16 व 17 अगस्त को  श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
    समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया आयोजन स्थल पर नाट्य,व् झांकी प्रतियोगिता मंच को बनाने के पूर्व  भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रातः 8 बजे समिति के आचार्य की उपस्तिथि में समिति के पदाधिकारियों के संग संपन्न कराया जाएगा।
    इसके पूर्व प्रातः 7:00 बजे आयोजन स्थल पर दही हांडी के प्रारूप को भी सजावट के साथ टांगा जाएगा।
    जैसा कि ज्ञात है 16 अगस्त को अपराहन 3 बजे से ( 5 वर्ष से 12 वर्ष तक के छोटे बच्चों के लिए) बाल गोपाल प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। वही 17 अगस्त को संध्या 4:00 बजे दही हांडी- फोड़ो प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाट्य मंचन का भी आयोजन रखा गया है।
    मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार ने गोबिंदाओ की टीम व बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले  प्रतिभागी को 15 अगस्त के पूर्व मेन रोड, केडिया साईकिल व चुटिया के सतीश सिंहा से फॉर्म  लेकर रजिस्ट्रेशन करा लेने का आग्रह किया है। 
    अध्यक्ष मुकेश काबरा ने समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार*

    9431325438

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse